Preface
दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
दहेज के दानव की कूरताएँ दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही हैं ।। ऐसा कोई भी दिन नहीं बीतता जबकि समाचार पत्रों में दहेज हत्याओं की दो चार खबरें न छपी हों ।। दहेज प्रथा को रोकने के लिए आए दिन कानून बनाये जाते हैं फिर भी इस दानव की गति रुकती नहीं दिखलाई पड़ती, बढ़ती ही जाती है ।।
कानून अपने स्थान पर उपयुक्त हैं, उपयोगी भी हैं ।। जरूरत पड़ने पर उन्हें बदला जा सकता है और बदला भी जाता है ।। परंतु दहेज दानव पर काबू पाने के लिए सामाजिक चेतना जाग्रत करने की आवश्यकता है ।। यह लड़ाई सामाजिक स्तर पर लड़ी जानी चाहिए और इसके लिए प्रबुद्ध नागरिकों, जाग्रत युवक- युवतियों को आगे आना चाहिए ।। ऐसे आदर्श प्रस्तुत किए जांय जिन्हें लोग देखें, प्रेरणा प्राप्त करें और अनुकरण की दिशा में कदम बढ़ा सकें ।।
प्रारंभ में हम ऐसी ही कुछ घटनाओं का जिक्र कर रहे है जिनसे हम कुछ सीख सकते हैं ।। घटनाएं बीस- पच्चीस वर्ष पुरानी है, इससे भी अधिक पुरानी हो सकती हैं परंतु उनसे जो दिशा मिलती है, उसकी अभी भी सार्थकता है ।। कहना तो यह चाहिए कि इन घटनाओं से प्राप्त प्रेरणा की जितनी उस समय आवश्यकता थी, उससे कहीं अधिक आवश्यकता आज है ।।
Table of content
• दहेज दानव से सामाजिक लड़ाई लड़ी जाय
• अनुकरणीय सत्य घटनाएं
• लड़की मध्यवृत्ति के लड़के को दें
• लड़का-लड़की ढूंढते समय यह ध्यान रखें
• लड़की वाले दहेज देने से इन्कार करें
• दहेज और धूमधाम की शादियों के विरुद्ध मोर्चा खड़ा हो
• शादियों में अनावश्यक अपव्यय न हो
• खर्चीली शादियां परले सिरे की मूर्खता
• दांत घिसाई का दहेज
• दहेज लेना अत्याचार एवं देना अनाचार का प्रतीक
• विवाह इस तरह होने चाहिए
• दहेज और जेवर दोनों ही समाप्त हों!
Author |
Pt. shriram sharma |
Edition |
2010 |
Publication |
Yug nirman yojana press |
Publisher |
Yug Nirman Yojana Vistara Trust |
Page Length |
64 |
Dimensions |
12 cm x 18 cm |