Preface
गायत्री के पंचमुखी चित्रों एवं पंचमुखी प्रतिमाओं का प्रचलन इसी प्रयोजन के लिए है कि इस महामंत्र की साधना का अवलंबन करने वालों को यह विदित रहे कि हमें आगे चलकर क्या करना है ?? जप, ध्यान, स्रोत, पाठ- हवन ये आरंभिक क्रिया- कृत्य हैं ।। इनसे शरीर की शुद्धि मन की एकाग्रता का प्रांरभिक प्रयोजन पूरा होता है ।। इससे अगली मंजिलें कड़ी है ।। उनकी पूर्ति के लिए साधक को जानकारी प्राप्त करनी चाहिए और उस मार्ग पर चलने के लिए आवश्यक तत्परता, दृढ़ता एवं क्षमता का संपादन करना चाहिए ।। इतना स्मरण यदि साधक रख सका तो समझना चाहिए कि उसने गायत्री पंचमुखी चित्रण का प्रयोजन ठीक तरह से समझ लिया ।।
वस्तुत: गायत्री परमब्रह्म परमात्मा की विश्वव्यापी महाशक्ति है ।। उसका कोई स्वरूप नहीं ।। यदि स्वरूप का आभास पाना हो, तो वह प्रकाश रूप में हो सकता है ।। ज्ञान की उपमा प्रकाश से दी जाती है, गायत्री का देवता सविता है ।। सविता का अर्थ है सूर्य- प्रकाश पुंज ।। जब गायत्री महाशक्ति का अवतरण साधक में होता है, तो साधक को ध्यान के समय प्रकाश बिंदु एवं मृत का आभास मिलता है ।। उसे अपने हृदय सिर, नाभि अथवा आँखों में छोटा या बड़ा प्रकाश पिंड दिखाई पड़ता है ।। वह कभी घटता, कभी बढ़ता है ।। इसमें कई तरह की कई आकृतियाँ भी, कई रंगों की प्रकाश किरणें दृष्टिगोचर होती है ।। ये आरंभ में हिलती- डुलती रहती है, कभी प्रकट कभी लुप्त होती हैं, पर धीरे- धीरे वह स्थिति आ जाती है कि विभिन्न आकृतियाँ, हलचलें एवं रंगों का निराकरण हो जाता है और केवल प्रकाश बिंदु ही शेष रह जाता है ।।
Table of content
1. गायत्री के पाँच मुख पाँच दिव्य कोश
2. अन्नमय कोश का परिष्कार और प्रतिफल
3. मनोमय कोश का विकास-परिष्कार
4. प्राणमय कोश में निहित प्रचंड जीवनी शक्ति
5. सूक्ष्म सिद्धियों का केन्द्र-विज्ञानमय कोश
6. आनंदमय कोश-समाधि, स्वर्ग और मुक्ति का द्वार
7. पाँच कोशों की साधना-पंचमुखी गायत्री की सिद्धि
Author |
Pt Shriram sharma acharya |
Edition |
2011 |
Publication |
Yug nirman yojana press |
Publisher |
Yug Nirman Yojana Vistara Trust |
Page Length |
120 |
Dimensions |
12 cm x 18 cm |